कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, एसएसपी ने अधीनस्थों को दिये निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने अधीनस्थों को कोविड कर्फ्यू का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। एसएसपी ने बीती देर रात अधीनस्थों को कर्फ्यू के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमने वालों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। साथ ही वाहन चालकों से भी आने जाने की वजह पूछी जाए। विशेष वजह न बता पाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जाए। इस दौरान एसएसपी ने कोविड केयर सेंटरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। एसटीएच में ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को भी एसएसपी ने सुरक्षा के दृष्टिगत मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से भी कोविड स्थिति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440