अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी: राधा रतूड़ी

खबर शेयर करें

मुख्य सचिव ने लिया हल्द्वानी बवाल के स्थलीय निरीक्षण का जायजा

समाचार सच, हल्द्वानी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सरकार के खिलाफ अगर कोई भी कार्यवाही होगी तो अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण का जायजा लेते हुये जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। उन्होंने कहा कि शहर के हालात सामान्य है दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने कहा कि शहर के हालातों से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के पश्चात आगे की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने आम जनता को क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था के लिए सराहना की।

मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी द्वारा सुशीला तिवारी चिकित्सालय में घायल मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने सीएमएस सुशीला तिवारी चिकित्सालय को निर्देश दिये कि मरीजों को उपचार में कोई कोताही ना बरती जाए साथ ही उन्होंने बनभूलपुरा चैकी का भी निरीक्षण कर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -   राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए दिनेश आर्य, सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई

स्थलीय निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, जिलाधिकारी वंदना, डीआईजी योगेन्द्र रावत, एसएसपी पीएन मीणा आदि अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440