नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोग कुट्टू के आटे से बने पकवानों का सेवन करते हैं, जिसके चलते बाजार में इसकी मांग अचानक बढ़ जाती है। मांग बढ़ने के साथ ही कुट्टू के आटे में मिलावट और पुराने आटे को नए में मिलाकर बेचने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। इसे देखते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग ने सख्ती बरतते हुए एडवाइजरी जारी की है।

विभाग के निर्देशों के अनुसार अब बाजारों में केवल सीलबंद पैकेट में ही कुट्टू का आटा बेचा जा सकेगा। पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट के साथ एक्सपायरी डेट अंकित करना भी अनिवार्य किया गया है। खुले में कुट्टू का आटा बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में महिला शक्ति का सम्मान: दिव्य ज्योति संस्था ने आयोजित किया विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह

दरअसल, पिछले वर्ष चैत्र नवरात्रि के दौरान मिलावटी और खराब कुट्टू का आटा खाने से देहरादून और हरिद्वार जिलों में बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए थे। वर्ष 2025 में ऐसे करीब 300 से अधिक मामले सामने आए थे। जांच में पता चला था कि कुट्टू के आटे की आपूर्ति सहारनपुर से की गई थी। इसके बाद फूड इंस्पेक्टरों ने देहरादून और हरिद्वार के कई दुकानों में छापेमारी कर सैंपल भी एकत्र किए थे।

पिछले साल की घटनाओं को देखते हुए इस बार विभाग पहले से ही सतर्क हो गया है। एहतियात के तौर पर जारी एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि केवल पैकेट बंद कुट्टू के आटे की बिक्री ही की जाएगी और पैकेट पर सभी आवश्यक जानकारी अंकित होना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज 8 जिलों में बारिश, 5 जिलों में बर्फबारी के आसार, 19 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

इसके साथ ही खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सभी फूड इंस्पेक्टरों को लगातार बाजारों में निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में विभाग ने उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश भी साझा किए। बैठक में कुट्टू आटे के निर्माताओं और वितरकों को अच्छी गुणवत्ता वाली कुट्टू गिरी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।

एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि पिछले वर्ष कुट्टू का आटा खाने से देहरादून और हरिद्वार में कई लोग बीमार हो गए थे। इस बार ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए अधिकारियों को पहले से सतर्क रहने और व्यापारियों को विभाग की गाइडलाइन से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440