मदरसे में भाई के साथ पढ़ रहा छात्र हुआ लापता, भाई ने पुलिस को सौंपी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मदरसे में भाई के साथ पढ़ाई कर रहा छात्र लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर मदरसे के प्रधानाचार्य ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। चोरगलिया रोड स्थित इशाअतुल हक मदरसे के प्रधानचार्य मोहम्मद जाकिर खान ने वनभूलपुरा पुलिस थाने में देर रात पहुंच के छात्र की गुमशुदगी की तहरीर सौंपी। जिस पर पुलिस ने आधी रात के बाद केस दर्ज कर लिया। तहरीर के मुताबिक अपने बड़े भाई के साथ मदरसे में रहकर पांचवी की पढ़ाई कर रहा दस वर्षीय एक छात्र कल सुबह दस बजे से लापता हो गया। उसके दिल्ली स्थित घर पर परिजनों से भी पूछताछ की गई लेकिन बालक वहां भी नही पहुंचा। आखिर में मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस अपने लापता छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   CM धामी ने हिंदू नववर्ष पर लॉन्च किया खास पंचांग, संस्कृति को नई पहचान देने की पहल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440