पंतनगर कृषि विवि को केंद्रीय विवि बनाने के विरोध में हल्द्वानी में किया विद्यार्थियों ने प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विवि बनाने के विरोध में स्वर मुखर होने लगे हैं। सोमवार को यहां हल्द्वानी में इस मामले को लेकर विद्यार्थियों ने बुद्ध पार्क में धरना दिया और प्रदर्शन किया। इधर आंदोलन स्थल में पहुंच कर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुंवर ने भी अपना समर्थन दिया है।

बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विवि बनाने की कवायद की जा रही है, जो उचित नहीं है। कहा कि यूनिवर्सिटी छात्रों की धरोहर है, जिसे केंद्रीय विवि कतई नहीं बनने दिया जाएगा। छात्रों ने कहा कि वह उत्तराखंड में केद्रीय विवि खोलने के निर्णय का स्वागत करते हैं। लेकिन इसे पंतनगर कृषि विवि के बजाय किसी अन्य स्थान में बनाया जाए। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रवेश में राज्य के छात्रों को शत-प्रतिशत आरक्षण मिलता है, जो केंद्रीय विश्वविद्यालय होने पर समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही विवि को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली वित्तीय सहायता भी समाप्त हो जाएगी। इसका सीधा प्रभाव प्रदेश के किसानों व छात्रों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं ऐसे उपाय, जो लू (हीट स्ट्रोक) लगने पर तुरंत राहत देने में मदद कर सकते हैं

इतना ही नहीं केंद्रीय विवि बनने से विवि की 1000 एकड़ कृषि भूमि में राज्य सरकार का मालिकाना हक भी समाप्त हो जाएगा। साथ ही विवि की 6000 पदों पर भर्ती का अधिकार राज्य सरकार के बजाय केंद्र सरकार को चला जाएगा। लिहाजा इस विवि को केंद्रीय विवि बनाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में व्यापारियों का शक्ति प्रदर्शन, 120 नए सदस्य जुड़े; बाहरी कारोबारियों को लेकर उठी बड़ी चिंता

प्रदर्शन करने वालों में अंजू, हिमांशी, अंकित कुमार, सरिता बिष्ट, गणेश पाठक, विक्रम सिंह मावड़ी, हिमानी जोशी, हिमानी नेगी, नेहा मेहता, मंजू आर्या, पूजा शर्मा, हेमा रावत, प्रियांशी सिन्हा, सुरेखा पाल, विशाल बिष्ट, गणेश पाठक, हिमानी कपिल, चंदन सिंह मलाड़ा, अजय बिष्ट, ममता, निर्मला, गुंजन, सरिता, वंदना सहित आदि छात्र शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440