आत्महत्या का मामला: बेरोजगारी से तंग युवक ने भीमताल सुसाइड प्वाइंट से कूदकर दी जान

खबर शेयर करें

Suicide case: Tired of unemployment, youth jumps to death from Bhimtal suicide point

समाचार सच, भीमताल (नैनीताल)। नैनीताल जिले के भीमताल मार्ग स्थित बेहराकून के पास बैलपड़ाव निवासी 36 वर्षीय युवक ने सुसाइड प्वाइंट (पहाड़ी) से कूदकर अपनी जान दे दी। परिजनों व पुलिस के अनुसार युवक कोविड काल में अपना स्वयं का व्यवसाय बंद हो गया ओर रोजगार न होने के कारण परेशान रहता था। इसी के चलते युवक ने आत्महत्या की है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैलपड़ाव निवासी हरीश सिंह मेहरा (36) पुत्र पूरन मेहरा ग्राम बंदर गौड़ा शनिवार शाम को घर से बिना बताए लापता हो गये। जिसके चलते परिजन परेशान हो गये। काफी खोजबीन के बाद हरीश मेहरा के भाई ललित मेहरा ने पुलिस की शरण ली और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की जांच में सामने आया कि हरीश की अंतिम लोकेशन शनिवार शाम को भीमताल मार्ग स्थित बोहराकून के पास की मिली। रविवार की सुबह पुलिस और एसडीआरएफ के साथ परिजन और ग्रामीण भीमताल मार्ग बेहराकून स्थित सुसाइड प्वाइंट पर पहुंचे। जहां उन्हें एक स्कूटी खड़ी मिली। परिजनों ने स्कूटी को पहचान लिया। एसडीआरएफ ने खाई में उतरकर खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हरीश मेहरा का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें -   सांसों की कीमत समझें, हर साल एक पेड़ लगाएं” - पर्यावरणविद आशुतोष पन्त का संदेश

मृतक हरीश मेहरा के भाई मनोज ने बताया की उसका भाई हल्द्वानी डिग्री कालेज के सामने फूड वैन में अपना व्यवसाय चलाता था। कोविड काल के दौरान उसका व्यवसाय बंद हो गया। इसके बाद कई कार्य करने के भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। जिस कारण वह परेशान रहता था। बेरोजगारी होने के चलते ही शायद उसके भाई ने यह आत्महत्या का कदम उठाया होगा। मनोज ने बताया कि हरीश की दो बेटियां भी है। इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440