समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के बैलपड़ाव क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैलपड़ाव निवासी 38 वर्षीय रोहित रौतेला पुत्र चंदन सिंह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जाता है कि बीती रात उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। इस बीच रोहित ने कमरे में लगे कुंडे में फंदा डालकर फांसी लगा ली। जब उसकी पत्नी वापस लौटी तो रोहित को फंदे में झूलता देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















