स्वामी विवेकानंद सनातन जनजागरण पदयात्रा की शुरुआत: 125 साल पूर्व स्वामी विवेकानंद ने काठगोदाम से शुरू की थी ऐतिहासिक पदयात्रा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आज ही के दिन 125 साल पहले, स्वामी विवेकानंद जी ने काठगोदाम से अद्वैत आश्रम मायावती और लोहाघाट तक अपनी ऐतिहासिक पदयात्रा की शुरुआत की थी। इस ऐतिहासिक पल को याद करते हुए, स्वामी विवेकानंद सनातन जनजागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहीद स्थल, नैनीताल रोड, हल्द्वानी से शुरू होकर स्वामी विवेकानंद स्मृति स्थल, काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक 4 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

इस पदयात्रा का नेतृत्व सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने किया, जो यात्रा के दौरान स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देते रहे। यात्रा की शुरुआत सत्य सनातन धर्म की जयकारों और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के उद्घोष के साथ हुई।

यह भी पढ़ें -   हनुमान जन्मोत्सव 2026: हनुमान जी के ये उपाय आपके जीवन के संकटों को दूर करने वाले होते हैं

शहीद स्थल पर पहुंचे पदयात्रियों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद बच्चों ने योगासनों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद पर्यटन सर्किट को साकार करने की दिशा में सरकार, स्थानीय समुदाय और स्वामी विवेकानंद के अनुयायियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, ‘हम सभी को मिलकर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर स्वामी विवेकानंद की भव्य मूर्ति स्थापित करने और हल्द्वानी में बच्चों के लिए एक आधुनिक पुस्तकालय स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए।’

यह भी पढ़ें -   २ अप्रैल २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यक्रम में डा. मथुरा दत्त जोशी, विकास किरौला, कमल सिंह जीना, विजय भट्ट, रोशन राणा, जितेंद्र मालिक, नीरज चौधरी जैसे प्रमुख व्यक्तियों ने विशेष सहयोग दिया। यात्रा का अगला पड़ाव धारी के पास सुंदरखाल होगा, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के इस अभियान से स्थानीय समुदाय में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440