पति और सौतन के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप अपने पति व सौतन पर उसे साजिशन बदनाम करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार गौरी मिश्रा पुत्री ओम प्रकाश मिश्रा निवासी रामपुर रोड शिवाय अर्पाटमेंट का कहना है कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा था, बावजूद इसके उसने उसके साथ विवाह कर लिया। आरोप है कि उसके द्वारा मायके आने के बाद भी वह उसके बच्चों का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करता था। इस मामले में उसने पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति धनपत अपनी पहली पत्नी कृष्णा सिंह के साथ मिलकर उसे लगातार डरा व धमका रहे हैं। साथ ही उसे बदनाम करने के लिए उसकी फोटो को एडिट कर उसे अश्लील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। आरोप है कि दोनों उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहे हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440