जीवन को स्वस्थ रखने के लिये योग और ध्यान का आश्रय लें: स्वामी चिदानन्द सरस्वती

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। जीवन को स्वस्थ रखने के लिये योग और ध्यान का आश्रय लेने को जरूरी बताते हुए स्वामी चिदानन्द सरस्वती परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने विश्व रक्तदान दिवस कहा। साथ ही उन्होंने युवाओं को रक्त दान करने हेतु प्रोत्साहित करते हुये कहा कि रक्तदान महादान है, जीते जी रक्तदान और जाते-जाते नेत्रदान व अंगों का दान अवश्य करें। इससेे कई जिं़दगियों को बचाया जा सकता है तथा कईयों का जीवन रोशन हो सकता है। यह समय मानवता के प्रति संवेदनशील होने का है क्योंकि अगर कोई व्यक्ति एक यूनिट रक्त का दान करता है तो चार लोगों की ज़िन्दगियों केा बचाया जा सकता है। स्वामी जी ने रक्तदान की महत्वता को दर्शाते हुए कहा कि रक्तदान से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है, खून में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता है और रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्त दान-महादान है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि दान वही है जो मानवीय सहायता हेतु बिना किसी लाभ के, उपहार के रूप में दिया जाता है। कोविड – 19 महामारी के इस दौर में ‘व्यक्तिगत स्तर पर रक्त दाताओं’ की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती हैै। अक्सर देखा गया है कि गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को रक्त की कमी का सामना करना पड़ता है। ‘थैलेसीमिया’ के रोगियों को इस समय रक्त के लिये अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ऐसे रोगियों को जीवित रहने के लिये बार-बार रक्त बदलने की आवश्यकता होती है ऐसे में हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वेच्छा से रक्त दान करें। अनुमानित आकंड़ों के अनुसार भारत में हर साल लगभग 1.20 करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत होती है। लेकिन रक्तदाताओं से केवल 90 लाख यूनिट ही रक्त एकत्रित हो पाता है इसलियेे रक्तदान हेतु जनसमुदाय को व्यापक स्तर पर जागरूक करना होगा। 14 जून को दुनियाभर में विश्व रक्तदाता दिवस पर हर व्यक्ति को रक्तदान की महत्वता बताते हुए रक्तदान के प्रति जागरूक करें ताकि सुरक्षित और स्वैच्छिक रक्तदान हो सके।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440