केन्द्र की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से उतारें धरातल पर: अजय भट्ट

खबर शेयर करें

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री ने ली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

समाचार सच, हल्द्वानी। केन्द्र सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनायें संचालित है उन्हें समयबद्व तरीके से धरातल पर उतारें। यह बात केन्द्रीय रक्षा, पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने सर्किट हाउस मे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुये कही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनायें चलाई जा रही है उनका जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय करते हुये अधिकारी कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।

सांसद श्री भटट ने स्वास्थ्य विभाग के कार्याे की समीक्षा करते हुये कहा कि चिकित्सालयों मे जितने भी उपकरण है वहां तकनीशियन तैनात करने के निर्देश दिये। जप्रतिनिधियों द्वारा बताया कि लालकुआं पीएचसी सेन्टर में टैक्नीशियन का पद सृजित नही होने के कारण लालकुुआ क्षेत्र की लाखों आबादी के लोगो को एक्सरे के लिए हल्द्वानी आना पडता है। जिसे गम्भीरता से लेते हुये मंत्री श्री भटट ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पद सृजित हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश के साथ ही उन्होने दूरभाष पर सचिव स्वास्थ्य से इस हेतु वार्ता की। श्री भटट ने कहा जनपद मे जितने भी पीचसी एवं सीचसी सेन्टर हैं वहां आक्सीजन कन्सटैनर स्थापित किये जाएं जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि जनपदो के सभी पीएचसी एवं सीएचसी सेन्टरों मंे 263 आक्सीजन कन्सटेनर स्थापित किये गये है तथा 574 आक्सीजन कन्सटेनर स्टोर मे अतिरिक्त भी रखे है इनकी समय-समय पर जांच की जाती है।

जनप्रतिनिधियो ंद्वारा बताया बैठक मे बताया गया कि दूरस्थ क्षेत्रों के पीएचसी एवं सीएचसी सेन्टर समय से पहले बन्द हो जाते है जिस पर श्री भटट ने मुख्य चिकित्साधिकारी को समय-समय पर ऐसे चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश बैठक मे दिये। मंत्री श्री भटट ने कोरोना की तीसरी लहर के मददेनजर हल्द्वानी मे डीआडीओ द्वार निर्मित कोविड चिकित्सालय का समय एक्सटेंशन करने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिये। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि एचटीएच मे दूरदराज पर्वतीय क्षेत्रों सेे आ रहे मरीजो को आयुष्मान कार्ड पर सुविधायें नही मिलने की शिकायतें आये दिन मिल रही है जिस पर श्री भटट ने मुख्य चिकित्सालधिकारी को जांच कर आख्या देने के निर्देश दियें। श्री भटट ने जनपद मे वैक्सीनेशन के बारे मे विस्तृत जानकारी मुख्य चिकित्साधिका से ली। सीएमओ ने बताया कि जनपद मे प्रथम डोज 99.45 प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है तथा दूसरी डोज भी 81.44 प्रतिशत लोगों को लगा दी गई है। उन्होने बताया 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों व फं्रट लाइन हैल्थ वर्कस को बूस्टर डोज तथा 15-18 आयु वर्ग के बच्चो को 3 जनवरी से कोविड वैक्सीन लगाई जायेगी। जिलाधिकारी ने 15-18 आयु के बच्चों को वैक्सीन विद्यालयों मे लगाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सिचाई विभाग की समीक्षा के दौरान आपदा दौरान क्षतिग्रस्त गौलापार खेडा क्षेत्र की नहर ध्वस्त हो गई थी जिससे काश्तकारों को सिचाई की भारी दिक्कत झेलना पड रहा था। सिचाई नहर का विभाग द्वारा 4 करोड का स्टीमेट शासन को भेजा गया है मगर अभी तक धनराशि प्राप्त नही हुई है जिसे मंत्री श्री भटट ने गम्भीरता से लेते हुये सचिव सिचाई से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र धनराशि नहर मरम्मत हेतु उपलब्ध कराने को कहा साथ ही चोरगलिया ट्रंचवियर हेतु वन विभाग से शीघ्र स्वीकृति लेने के निर्देश भी अधिशासी अभियन्ता सिचाई को दिये। जलसंस्थान की समीक्षा मे जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नई लाइन बिछाई जा रही है लेकिन लाइनों मे पानी नही आने के बाद भी बिल उपभोक्ता को आ रहा है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये श्री भटट ने अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान को निर्देश दिये कि जिन लोगों के बिना पानी के बिल आ रहे है उनको तुरन्त जांच कर वापस लेें।

विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि तल्ली हल्द्वानी में पेयजल योजना का शिलान्यास कई माह पहले हो चुका है लेकिन 50 मीटर लाइन ना डालने केे कारण पानी अभी तक चालू नही हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने अधिशासी नलकूप को तीन दिन के भीतर 50 मीटर लाईन डालकर पानी सुचारू करे व उन्हें भी अवगत करायें। बिन्दुखत्ता क्षेत्र राजस्व क्षेत्र ना होने के कारण जलजीवन मिशन के अन्तर्गत लोगों को पानी कनैक्शन नही मिल पा रहे है जिस पर श्री भटट ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जलजीवन मिशन के मानकों के शिथिलता हेतु भारत सरकार को पत्र प्रेषित किया जाए ताकि बिन्दुखत्ता क्षेत्र हजारों लोगों को मिशन का लाभ मिल सके। लोनिवि की समीक्षा दौरान श्री भटट को अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि हल्द्वानी शहर मे वाहनो का दबाव देखते हुये हल्द्वानी मेन रोड मे फ्लाईओवर प्रस्तावित है जिसके लिए आठ कम्पनियों द्वारा आवेदन किया गया है स्वीकृति के उपरान्त कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होने रामगढ से नथुवाखान सडक चौडीकरण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये साथ ही हैडाखान-मुरकुटिया मार्ग को ठीक करने के निर्देश भी दिये।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

समीक्षा मे मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद मे मनरेगा मे प्राप्त धनराशि का शत प्रतिशत व्यय कर दिया गया है। उन्हांेनेे बताया कि एनआरएलएम योजना के अन्तर्गत 295 लक्ष्य के सापेक्ष 315 समूहों का गठन कर दिया गया है। बैठक में दीन दयाल योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना,राष्टीय सामजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषि, बीमा योजना मिड डे मील, कौशल विकास योजना, उज्जवला योजना, डिजिटल इण्डिया, परम्परागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय खादृय योजना, सर्व शिक्षा अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में विधायक नवीन दुम्का, राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, सचिन नेगी, लाल चन्द्र सिंह, ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, कमलेश कैडा, रूपा देवी, पुषा नेगी, संासद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती,देवेन्द्र बिष्ट, डीएफओ टीआर बीजू लाल, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, ईई लोनिवि रविन्द्र कुमार, डीपीओ मकुल चौधरी, डीएसओ मनोज बर्मन, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440