उत्तराखंड: भाजपा के देवभूमि में संगठन पर्व में 10 करोड़ नए सदस्यों की सदस्यता का लक्ष्यः पुष्कर सिंह धामी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा ने देवभूमि में संगठन पर्व की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी और सबसे लोकतांत्रिक पार्टी के इस अभियान में 10 करोड़ नए सदस्यों की सदस्यता लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना है।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री को मिस्ड कॉल से प्राथमिक सदस्यता दिलाकर की। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में पार्टी का सदस्य बनना उनके लिए गर्व की बात है और कार्यकर्ताओं के उत्साह से स्पष्ट है कि सदस्यता अभियान सफल होगा।

धामी ने पीएम मोदी के ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संगठन पर्व के तहत हम सभी को भाजपा परिवार में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर पार्टी को सशक्त बनाना है। उन्होंने भाजपा के मूल्यों और वाजपेयी जी के योगदान को भी याद किया, जिनके निर्णयों ने देश को दिशा दी और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार किया।

यह भी पढ़ें -   भगवान बलराम जयंती पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के विचार और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया और सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रदेश अध्यक्ष को सदस्यता कार्ड भेंट किया और अन्य नेताओं ने भी सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें -   सावधान! गौला नदी का अचानक बढ़ सकता है जलस्तर, चित्रशिला घाट पर बह गईं दो चिताएं

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने सदस्यता अभियान की शुरुआत की और इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440