शिक्षिका नमिता ने किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन, नवरत्न अवार्ड के लिये चयन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड से नैनीताल जिले के ओखलकांडा के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षिका के रूप में कार्य कर रही नमिता सुयाल ने उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। अमेरिका की एक सामाजिक संस्था ने उनका नाम नवरत्न अवार्ड के लिये चयन किया गया है। आपकों बता दें कि अमेरिका की सामाजिक संस्था सत्यमेव जयते फाउंडेशन द्वारा भारत में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए समाज के लिए भी अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षकों को नवरत्न अवार्ड से सम्मानित करने के लिए शिक्षकों का नाम चयन किया गया है। जिममें उत्तराखण्ड से शिक्षिका नमिता सुयाल का चयन किया गया है। नमिता विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्था के माध्यम से बालिका शिक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। सत्यमेव जयते फाउंडेशन ने उनके इसी कार्य को देखते हुए उनके नाम का चयन नवरत्न अवार्ड के लिए किया है। इस चयन के लिये शुभचिन्तकों ने उन्हें बधाई दी हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में इन दो दिन मौसम रहेगा मेहरबान और खतरनाक भी, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440