टिहरी: मासूम को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार ढेर

खबर शेयर करें

समाचार सच, टिहरी। प्रदेश में गुलदार की दहशत से जहां लोग डरे हुए है। वहीं भिलंगना ब्लॉक के मयकोट गांव में बीते सप्ताह मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को वन विभाग के शूटर जॉय हुकिल ने तड़के 5 बजे के करीब शूट कर आदमखोर से ग्रामीणों को निजात दिलाने का काम किया। वहीं घटना की जानकारी ग्राम प्रधान मयकोट वीरपाल सिंह बिष्ट ने बताया है कि आज सुबह 5 बजे के करीब जॉय हुकल हंटर ने गढ़ नामक तोक पर आदमखोर गुलदार को मार गिराया है। जॉय हुकल हंटर का यह आदमखोर गुलदार 45 वा शिकार हुआ है। जिससे ग्रामीणों ने शिकारी टीम का स्वागत किया, इसकी पुष्टि बालगंगा रेंजर प्रदीप चौहान ने की है।

आपको बता दें मासूम अरनव चंद (12) पुत्र रणवीर चंद निवासी मयकोट पट्टी आरगढ़ भिलंगना को बीते सप्ताह गुलदार ने अपना शिकार बना दिया था। तब से लगातार वन विभाग गुलदार को ढेर करने और ग्रामीणों को जागरूक करने मे जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि गुलदार को तड़के 5 बजे शूट कर दिया गया है, जिसके बाद से विभागीय कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: कलश स्थापना के लिए कौन - कौन सी सामग्री चाहिए, अखंड ज्योत के क्या होते नियम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440