Temperature dropped sharply in Uttarakhand, snowfall started on high hills including Gangotri-Yamunotri Dham
समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में तेजी से तापमान गिर गया है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के साथ साथ हल्की बारीश की जानकारी मिल रही है। आपको बता दें कि राज्य में कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था जहां कल तक चटख धूप ने राहत दे रही थी, वहीं आज से मौसम करवट ले ली है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तापमान तेजी से गिरा है। उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में हल्के बादल छाए हुए हैं। इधर पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन शीत का प्रकोप बढ़ सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ था हालांकि, सुबह-शाम कंपकंपी बरकरार थी।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। आज से अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के एक से दो दौर होने की संभावना है। जबकि, 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। अगले दो दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे से कुछ राहत रह सकती है। देहरादून में अगले तीन दिन आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा की संभावना है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















