पहलगाम में आतंकी हमला: ‘हिंदू-मुसलमान पूछकर मेरे पति को मारी गोली’, पत्नी का दर्दनाक बयान

खबर शेयर करें

समाचार सच, पहलगाम। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। आतंकियों ने ‘हिंदू-मुसलमान’ पूछकर 32 वर्षीय शुभम को गोली मार दी। उनकी पत्नी एशान्या ने सिसकते हुए बताया, “हमने सोचा वह मजाक कर रहा है, लेकिन कुछ ही पलों में उसने शुभम के सिर में गोली मार दी।”

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

एशान्या ने बताया कि शादी के बाद पहली बार पूरे परिवार के साथ घूमने निकले थे। मंगलवार को पहलगाम पहुंचे और ऊंचाई वाले इलाके में घुड़सवारी के बाद गेट के पास रुके थे। वह, शुभम और बहन शांभवी एक साथ बैठे थे, जबकि माता-पिता गेट के पास थे। तभी एक आतंकी ने आकर पूछा, “मुसलमान हो या हिंदू?” जवाब में हिंदू बताने पर उसने तुरंत शुभम को गोली मार दी। इसके बाद चारों ओर गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी और अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

एशान्या शुभम को उठाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन बहन और माता-पिता उन्हें खींचकर गेट से बाहर ले गए। कुछ ही देर में सेना के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शुभम की जान जा चुकी थी। एशान्या का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कहती हैं, “मेरी आंखों के सामने मेरे पति को मार दिया गया।”

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440