इस बात को लेकर प्रशासन नहीं गंभीर….

खबर शेयर करें

समाचार सच, मसूरी। प्रदेश की राजधानी स्थित पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर नगर पालिका प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। शहर में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। लेकिन पर्यटन सीजन से जुड़ी व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आई हैं.। शहर में बिजली ,पानी और सड़कों की हालत ठीक नहीं है।

चुनाव के बाद अब प्रशासन के लिए चारधाम यात्रा चुनौती माल रोड सहित शहर के लिंक मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। शहर में पानी की समस्या अभी से शुरू हो गई है। लेकिन जल संस्थान के पास कोई रोडमैप नहीं है। चारधाम यात्रा मई माह से शुरू होने वाली है। चार धाम यात्रा के समय शहर में भी सैलानियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में सैलानियों को ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े - बड़े व्रत-पर्व भी पड़ेगें

शहर के किंग्रेग में 32 करोड़ की लागत से पार्किंग निर्माण का काम पिछले तीन साल से किया जा रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इससे समस्या और बढ़ गई है। स्थानीय पर्यटन व्यवसायी धनवीर कुमाई, राजकुमार जायसवाल कहते हैं कि सीजन की तैयारी को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। इससे पर्यटन सीजन में सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -   13 मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता भी मानते हैं कि ट्रैफिक समस्या गंभीर होती जा रही है। साथ ही यह भी कहते हैं कि पालिका प्रशासन अपने स्तर से पार्किंग की समस्या को दूर करने का प्रयास करेगा। इससे पूर्व प्रशासनिक स्तर पर शहर में पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर बैठक हो जाती थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते शहर में पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर कोई बैठक नहीं हुई। इससे पर्यटन सीजन में एक बार फिर सैलानियों को ट्रैफिक जाम ,पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440