वन विभाग से शिकायत करने वाले व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वन विभाग से शिकायत करने वाले व्यक्ति का शव एक गौशाला के पास फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। जिससे आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने कुछ दिन पहले क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से पेड़ों के कटान किये जाने की वन विभाग अधिकारियों से शिकायत की थी। इधर मृतक के परिजनों ने अत्या की आशंका जताई है।

बीते गुरूवार की देर शाम को मूडशेरी, स्वाडा हैड़ाखान निवासी गोपाल सिंह पुत्र तेज सिंह घर के समीप ही स्थित गौशाला में गया। लेकिन बहुत देर बाद उसके वापस घर ना पहुंचने में परिजनों ने रातभर ढूंढखोज की लेकिन गोपाल का कोई सुराग मिला। शुक्रवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली की गोपाल का शव गौशाला के पास फांसी के फंदे में झूल रहा है। इसकी सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव का हल्द्वानी मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया। इधर परिजनों ने गोपाल की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कुछ दिन पूर्व गोपाल सिंह ने वन विभाग से शिकायत की थी, जिसमें उसने ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से पेड़ों का कटान किये जाने की बात की थी। फिलहाल इस मामले में वन विभाग ने जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440