सट्टा पर्ची व हजारों की नगदी के साथ सटोरिया चढ़ा पुलिस के हाथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद पुलिस इन दिनों नशाखोरी, शराब तस्करी व सटोरियों के खिलाफ शिकंजा दिन प्रतिदिन कसती ही जा रही है इसी क्रम में पुलिस ने एक सटोरिये को सट्टा पर्ची व नगदी के साथ गिरफ्तार किया उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान शनि बाजार गेट के पास सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक सटोरिये को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से पुलिस को 5550 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची भी बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम राम बाबू गुप्ता उर्फ टिंकू पुत्र हरीश चन्द्र गुफ्ता निवासी मोरारजी नगर तल्ली हल्द्वानी गली नं-4 बरेली रोड हल्द्वानी बताया। पुलिस ने सटोरिये को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा में मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440