कब्रिस्तान में गेट को चुराकर कबाड़ी को बेचने वाले को देखभाल करने वाले ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कब्रिस्तान में रखे लोहे के गेट को चुराकर कबाड़ी के यहां बेचने वाले चोर को वहां पर देखभाल करने वाले ने व्यक्ति ने पकड़ा और बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंप कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस में मुकदमा दर्ज कर चोर को न्यायालय में पेश किया है।

सगीर अहमद पुत्र नसीर अहमद निवासी काबुल का बगीचा इंद्रानगर द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह कब्रिस्तान में पेड़ पौधों को पानी देने के साथ साफ सफाई व कब्रिस्तान की देखभाल भी करता है। कब्रिस्तान में एक लोहे का गेट पड़ा था जिसे पड़ोस में रहने वाला मकसूद पुत्र मंसूर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गेट को लाइन नंबर 8 स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर ले जाकर बेच दिया। इस वक्त उनका पीछा करते हुए कबाड़ी की दुकान पर पहुंच गए जहां गेट चुराने वाले मकसूद को पड़कर कर बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपा है पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सातू के व्रत पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440