केक काटकर किया बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के बच्चों ने नववर्ष का स्वागत, कुमाऊंनी गानों पर खूब थिरके बच्चे

खबर शेयर करें

The children of BPL Education Efforts Committee welcomed the new year by cutting the cake, children danced a lot on Kumaoni songs

समाचार सच, हल्द्वानी। बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति (BPL Education Prayash Samiti) के बच्चों ने परिसर में केक काटकर नववर्ष (New year) का स्वागत किया। साथ ही इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमाऊंनी गानों पर बच्चों ने जमकर डांस कर धूम मचायी।

यहां नवाबी रोड स्थित समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यअतिथि श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय पूर्व प्रधानाचार्य डॉ0 गोपाल दत्त त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि संस्कृत भारती की प्रान्ता अध्यक्षा जानकी त्रिपाठी एवं समिति की अध्यक्षा श्रीमती पार्वती किरौला ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियो ने अपने संबोधन में समिति स्टाफ, बच्चों व अभिभावकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने बच्चों द्वारा दी गयी प्रस्तुति की खूब सराहना की।

इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने ओ क्रीम पाउडरा घसनी किले न, मेरी निर्माला……, अल्मोड़ा अग्रेज आयो टैक्सी में……., माठू माठू, ओ जरा माठू माठू हिट… आदि कुमाऊंनी गीतों में नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। इसके साथ ही बच्चों ने हास्य कुमाऊंनी नाटक की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को लोट-पोट होने को मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर समित के कानूनी सलाहकार एवं एडवोकेट जीएस किरौला, मोटिवेट स्पीकर कुलदीप सिंह, श्रीमती चन्द्रा चौहान, मीनाक्षी साह, नीरू भल्ला, प्रीति बिष्ट, रोहित जोशी, पूजा, पिंकी भट्ट, सुमन आर्या, विनय, भोजन माता पुष्पा दानी, आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440