
समाचार सच, हल्द्वानी। राम चरण शरणम् ट्रस्ट के तत्वावधान में ऊंचापुल स्थित श्री राम वाटिका बैंक्वेट हॉल चले रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को हवन-यज्ञ व भव्य विशाल भंडारे के साथ पारायण हुआ। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। कथा वाचक श्री संजय कृष्ण ठाकुर जी ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई।
सोमवार को कथा व्यास श्री संजय ठाकुर जी ने श्रीमद् भागवत कथा का समापन करते हुए कई कथाओं का भक्तों को श्रवण कराया जिसमें प्रभु कृष्ण के 16 हजार शादियां के प्रसंग के साथ, सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की कथायें सुनाई। इन कथाओं को सुनकर सभी भक्त भाव विभोर हो गए। भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने की बात कही जिससे सभी लोग धर्म की ओर अग्रसर हो। ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी नयनदास जी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है तो वहीं इसे कराने वाले भी पुण्य के भागी होते है।
कथा में मुख्यरूप से कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, ट्रस्ट के संयोजक नीरज तिवारी, संरक्षक श्रीमती कुसुम रावत, जगदीश सिंह रावत, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, कैलाश भगत, गणेश जोशी, शंकर कोरंगा, प्रमोद बोरा, ग्राम प्रधान मनीष आर्य, यजमान सुभाष जोशी, पियूष जोशी, शंकर दत्त जोशी, ललित मोहन जोशी, गोपाल भट्ट, मनोज भट्ट, पार्षद प्रमोद पंत, मनोज जोशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पूर्व अध्यक्ष दुग्ध संघ, लालकुआं संजय किरौला, पूर्व चेयरमैन कालाढुंगी दीप सती, मनोज काण्डपाल, ग्राम प्रधान कमल पडलिया, नवल सती, पंकज जोशी, हेमू पडलिया सहित भारी संख्या में भक्त श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















