युवती ने युवक पर लगाया मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसके भाई व परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में राजपुरा पड़ाव निवासी युवती ने कहा है कि बीती 19 जून की शाम वह समीप स्थित नल से पानी भरने गई थी। जहां उसके साथ क्षेत्र के ही रहने वाले अंकित पुत्र रमेश उस पर फब्तियां कसने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी छेड़छाड़ व मारपीट पर उतारू हो गया। इस बीच शोरगुल सुनकर उसका भाई व मां मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उन दोनों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। युवती ने आरोपी से स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को जान माल का खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440