समाचार सच, हल्द्वानी। कड़ाके की ठंड, शीतलहर और पाले की मार को देखते हुए नैनीताल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को जिले के मैदानी क्षेत्रों में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी और रामनगर तहसील क्षेत्रों में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













