दहेजलोभी ससुरालियों का नहीं थम रहा है कहर, विवाहिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज का लोभ ससुरालियों में इस कद्र समा गया है कि वह दहेज के नाम पर विवाहिता का उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आये दिन इस प्रकार की घटना सुनने को मिल रही है। आज भी एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप न्याय की गुहार लगाई है।
सौफिया पुत्री अब्दुल रशीद लाईन न0-6 आजाद नगर निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 11 जुलाई 2020 को तनसीर अहमद पुत्र हसीन अहमद निवासी रहीमियां मस्जिद गौजाजाली के साथ परिजनों ने बड़ी धूमधाम से विवाह किया तथा अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन दहेज लोभी ससुरालिए उसे कम दहेज लाने का तंज कसने लगे और उसपर अपने मायके से 10 लाख रूपए ओर लाने के लिए दबाव बनाने लगे। पीड़िता का कहना है कि ससुराली जिद पर अड़ गए कि जब तक उनकी डिमांड पूरी नहीं होगी, तब तक वह इसका बच्चा भी नहीं होने देंगे। महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति और जेठानी के बीच अवैध संबंध हैं। जब उसने उन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया तो ससुराली पर उस पर बरस पड़े और उसे घर से निकाल दिया। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण विवाद पर यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल! रुद्रपुर कलेक्ट्रेट घेरा, सुरभि द्विवेदी ने सरकार से पूछा- कार्रवाई कब?
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440