सेहतमंद रहने के मंत्र, क्या जानते हैं आप?

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हम लोग अक्सर यह बात लोगों को कहते हुए सुनते हैं कि जान है तो जहान है। सेहमंद रहने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। इसके लिए कई तरह के नुस्खे भी अपनातें हैं। कई बार हम खान-पान को लेकर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं,जिससे सेहत को नुकसान पहुंचना शुरू हो जाता हैं। अगर हम सेहत से जुड़ी सावधानियों का पालन करें तो कॉफी हद तक दवाइयों से छुटकारा पा सकते हैं। यह बात भी बिल्कुल ठीक है कि हम खुद को पूरी तरह बीमारियों से तो बचा कर नहीं रख सकते लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर हम सेहतमंद रह सकते हैं।

  1. फ्रिज का ज्यादा ठंड़ा पानी पीने की बजाए ताजा पानी पानी पीएं। ठंड़ा पानी पीने से बड़ी आंत सूख जाती है, जिससे पेट से जुड़ी दिक्कतें भी आ सकती हैं।
  2. गेंहू के दाने के बराबर चूने को गन्ने के रस में मिलाकर पीने से पीलिया रोग दूर हो जाता है।
  3. कभी भी खड़े होकर पेशाब नहीं करना चाहिए। इससे रीढ़ की हड्ड़ी को नुकसान पहुंचता है।
  4. नीम के पत्ते खाने से खून साफ होता है।
  5. आंखों की खुजली, लाली और जलन दूर करने के लिए पैर के अंगूठे सरसों के तेल में डुबोंने से राहत मिलती है।
  6. त्वचा जल जाने पर जल्दी से आलू का रस, हल्दी या शहद लगाने से छाले नही पड़ते।
  7. चोट,दर्द, फोड़ा,सूजन और घाव के कारण हुई सूजन को दूर करने के लिए इसके ऊपर चुंबक 20 मिनट तक रखने से सूजन कम हो जाती है।
  8. रोजाना खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से मलेरिया नही होता। हर रोज 2-3 पत्ते तुलसी के रोज खाएं।
  9. खाना पकाने के बाद इसमें नमक डालने से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या होती है। जब भी भोजन बनाएं, नमक ध्यान से डालें।
  10. पानी हमेशा बैठकर पीएं। खड़े होकर पानी पीने से घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440