नाबालिग ने लगाया गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता के पिता व मां ने ली पुलिस की शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। उत्तराखण्ड के रुड़की के थाना झबरेड़ा थाना क्षेत्र में 11 वर्षीया नाबालिग ने गांव के ही एक युवक पर जबरन दुष्कर्म किए जाने का संगीन आरोप लगाया है। घटना के करीब एक माह बाद पता चलने पर पीड़िता के पिता ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है।

पुलिस में पीड़िता के पिता द्वारा दी तहरीर में बताया गया है कि बीते 7 नवंबर को वह कंपनी में ड्यूटी करने गया हुआ था और उसकी पत्नी अस्पताल गई हुई थी। उसकी 11 वर्षीया नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर गांव का एक युवक दीवार फांद कर उनके घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ मार पिटाई करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने डर के मारे कुछ नहीं बताया, लेकिन जब उनकी पत्नी ने बेटी के शरीर पर चोट के निशान देखे तो पूरा मामला सामने आया। तहरीर में परिजनों ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने कहा पीड़िता से दुष्कर्म मामले में परिजनों ने तहरीर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। मामले में दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़ा: मास्टरमाइंड निकला स्कूल प्रिंसिपल, रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440