मौसम का मिजाज बदला, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के चलते यात्रा पर ब्रेक, बदरीनाथ धाम की चोटियों पर भी बर्फबारी का सिलसिला जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी होने के चलते यहां यात्रा पर ब्रेक लग गया है। दो दिनों से यहां मौसम खराब होने के चलते ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब में एक फिट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। प्रदेश में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से पहले ही सतर्क रहने की अपील की है। चमोली एसपी श्वेता चौबे ने बताया की श्री हेमकुंड साहिब में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। अभी तक 1-2 फीट बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के कारण हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में रोक गया है। साथ ही ऋषिकेश, श्रीनगर, नगरासू गुरुद्वारे में रुके हुए यात्रियों से अपील है कृपया अभी यात्रा न करें। मौसम साफ होते ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब की तरफ भेजा जाएगा।
चारधाम समेत अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों से अनुरोध है कृपया ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, चलने के लिए छड़ी, टोपी, दस्ताने आदि अपने साथ जरूर रखें।

यह भी पढ़ें -   13 मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा


बदरीनाथ धाम की चोटियों पर भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। सोमवार को मौसम का मिजाज बदला तो हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण यहां साढ़े सात हजार तीर्थयात्रियों को रोक दिया है। गोविंदघाट व घांघरिया में साढे़ सात हजार तीर्थयात्री को रोका गया है। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह का कहना है कि जैसे ही बर्फबारी रुकेगी यात्रा फिर से संचालित होगी। चमोली एसपी श्वेता चौबे ने भी कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हेमकुंड की ओर जाने वालों को मौसम साफ होने तक घांघरिया और गोविंदघाट पर रोक दिया गया है। प्रदेश में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1364 या मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेने और पंजीकरण कराने के बाद ही उत्तराखंड आएं। मौसम विभाग ने चारधाम समेत अनेक जिलों में बारिश या भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही भारी बारिश के आसार वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने आदि की चेतावनी जारी की है। इसी के चलते पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। यह भी कहा गया है कि यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्री ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, चलने के लिए छड़ी, टोपी, दस्ताने आदि अपने साथ रखें।

यह भी पढ़ें -   १४ मार्च २०३६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440