हल्द्वानी के एक होटल में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी संग मना रही थी रंगरेलियां, पति ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर…

खबर शेयर करें

The mother of two children was celebrating with her lover in a hotel in Haldwani, the husband caught her red-handed, then…

समाचार सच, हल्द्वानी। एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते हुए महानगर हल्द्वानी के एक होटल के कमरे से रंगेहाथ पकड़ लिया। पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख पति के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि जब पति को अपनी पत्नी की करतूतों के बारे में मालूम चला तो वह वह अपने साथियों को लेकर होटल पहुंच गया। इस दौरान होटल परिसर में जोरदार हंगामा हो गया और दोनों एक दूसरे से गाली-गलौच करने लगे। बाद में होटल मैनेजर द्वारा दी सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और पति-पत्नी को कोतवाली ले गयी। बताया जा रहा है कि महिला की दो बच्चे भी है।पुलिस के अनुसार पीलीकोठी निवासी एक व्यक्ति ड्राईवर है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। सोमवार को ड्राईवर की पत्नी मायेके जाने की को कहकर घर निकली थी। पति को शक हुआ तो वह भी उसका पीछा करने लगा। पत्नी को नैनीताल मार्ग स्थित खानचन्द्र मार्केट के पास एक होटल में घुसते देख उसका शक सही निकला। पति भी अपने कुछ साथियों को लेकर होटल के कमरे में घुस गया। पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख पति के होश उड़ गए। पति को देखकर पत्नी और उसके प्रेमी में हड़कंप मच गया। फिर क्या था होटल परिसर में जबरदस्त हंगामा हो गया। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे को गाली-गलौच करने लगे। मामले को बढ़ता देख होटल मैनेजर ने इसकी सूचना शीघ्र ही पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आयी। जहां दोनों की काउंसलिंग करायी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में फायरिंग कांड में पुलिस का बड़ा एक्शनः 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440