हल्द्वानी की इस म्यूच्वल कंपनी संचालकों पर लाखों की रकम हड़पने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी की मानस म्यूच्वल बैनिफट निधि लिमिटेड कम्पनी के संचालकों पर एक महिला ने लाखों की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाई शुरू कर दी है।

सत्या विहार आरटीओ रोड निवासी दीपा मेवाड़ी पुत्री बहादुर सिंह मेवाड़ी द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर कहा हैं कि उसने पीलीकोठी स्थित मानस म्यूच्वल बैनिफट निधि लिमिटेड कम्पनी में वर्ष 2019 में पांच लाख की एफडी कराई थी। जिसकी अवधि 2021 में पूरी हो गई। जब उसने कंपनी से भुगतान के लिए कहा तो संचालकों ने उससे रकम को एक वर्ष के लिए रिइन्वेस्ट करने को कहा। इस बीच उसे पांच लाख की ब्याज दे दिया गया। तहरीर में दीपा का आरोप है कि निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी कंपनी के डायरेक्टर नितिन कुमारिया व चन्दन सिंह मेहता ने उसकी रकम का भुगतान नहीं किया। इस बीच दो लाख की रकम तो उसके बैंक खाते में डाल दी गई। जबकि कंपनी संचालक शेष तीन लाख देने में आनाकानी कर रहे हैं। तहरीर में दीपा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   १४ मार्च २०३६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440