खेलते खेलते बालक के गले में लगा फंदा, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। खेल-खेल में एक बालक के गले में फंदा लगने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे लेकर अपनी कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को इन्द्रानगर निवासी 8 वर्षीय अमान पुत्र मो. फईम बच्चों के साथ घर पर खेल रहा था। इस बीच खेल-खेल में उसके गले में दुपट्टे का फंदा बन गया। जिसके चलते वह जमीन पर गिर पड़ा और छटपटाने लगा। बच्चों का शोर सुनकर परिवारजन एकत्रित हुए और फंदा हटाकर बच्चे को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अमान कक्षा तीन का छात्र था। घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खटीमा गोलीकांड की बरसी पर छलका आंदोलनकारियों का दर्द, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर बोले- गैरसैंण राजधानी का सपना अब भी अधूरा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440