वृद्धा ने युवक पर लगाया गाली गलौज करने व मारपीट का आरोप, दी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वृद्धा ने एक युवक पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में मोरारजी नगर, धानमिल निवासी शांति देवी ने कहा है कि बीती शाम प्रशांत श्रोतिया उसके घर में घुस आया और बेवजह गाली गलौज करने लगा। विरोध पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर मचाने पर आस-पास के लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी से जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440