समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने किशोरी को भगाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। बता दें कि बीती 23 सितम्बर को कलावती कॉलोनी चौराहा में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप पूर्व में दुकान में काम करने वाला भूपाल दानू निवासी झूनी कपकोट जिला बागेश्वर अपने साथ बहला-फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













