देशी शराब बेच रहा व्यक्ति आया पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देशी शराब बेच रहे व्यक्ति को पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली पुलिस रामपुर रोड पर गश्त कर रही थी तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति होटल अमरदीप के पास पुलिया के पास शराब बेच रहा है सूचना पर तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची तो पुलिस को युवक शराब बेचता पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले उसकी तलाशी ली तो उसके पास रखे कट्टे में 51 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रहलाद सिह पुत्र स्व. कमल सिह निवासी एकता कालोनी मानपुर पश्चिम बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 4 सितंबर 2026, शुक्रवार | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440