दुकान कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर सामान पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र की एक दुकान कर्मचारी ने अपने साथियो के साथ मिलकर दुकान के सामान में हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहजाद अली की मुखानी थाना क्षेत्र में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पास साबरी इलेक्ट्रिकल्स नाम से दुकान चलाता है। कुछ दिन पहले उसकी दुकान पर इंद्रा नगर निवासी एक लड़का काम करने आया था। बताया जा रहा है कि उसने बमुश्किल तीन चार दिन काम किया होगा। 11 अगस्त को लगभग सवा तीन बजे लड़का अपने चार अन्य अज्ञात साथियों के साथ शहजाद की दुकान से हजारों रूपये का पुराना सामान चुरा ले गए। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने एक के खिलाफ नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440