कालेज में हुई मारपीट की छात्र ने सौंपी पुलिस को तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीते दिवस हुई मारपीट व पथराव की घटना में एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि बीते दिवस एमबीपीजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र प्राचार्य कक्ष के बाहर आपस में भिड़ गए। मामला बढ़ते देख कॉलेज में पुलिस बुलानी पड़ी। छात्रों में किस बात को लेकर लड़ाई हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया। मारपीट में दोनों पक्षों के एक-एक छात्र मुकेश और समीर लहूलुहान हो गए।
दमुवाढूंगा निवासी मुकेश पांडे की तहरीर पर पुलिस ने समीर, नाजिम और आठ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में मुकेश ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने भाई रोहित पांडे का बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश कराने गया था। इस बीच प्राचार्य कक्ष के बाहर समीर, नाजिम और उसके दोस्त वहां पर खड़ी छात्राओं पर रौब झाड़ रहे थे। वे लोग अन्य लोगों से भी बदतमीजी कर रहे थे। आरोप लगाया कि अचानक उनमें से एक ने मुकेश के सिर पर वहां रखी टायल से वार कर दिया। उसके सिर पर आठ टांके लगे हैं। शरीर पर भी गंभीर चोट आई हैं।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440