ठेकेदार ने रंगे हाथ चोरी किए सामान के साथ पकड़ा चोर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। निर्माणधीन मकान सामान की चोरी कर भाग रहे एक चोर को ठेकेदार ने पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। जीवनपुरम बिठौरिया नंबर 1 में दिनेश सिंह पांगती के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था जिसका ठेका ठेकेदार विनोद गिरी निवासी मल्ली बमौरी कृष्णा बिहार, मुखानी को दिया गया है। ठेकेदार के अनुसार 12 जून की रात निर्माण स्थल से चोरों ने सब्बल, लोहे का सरिया, डाई आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसका पता उसे अगले दिन पहुंचने पर लगा। इस पर आस-पास तलाश की गई तो सामान झाड़ियों में मिल गया ठेकेदार छिपकर चोर के आने का इंतजार करने लगा इस बीच एक चोर छिपाये गये चोरी के माल को लेने आया तभी ठेकेदार ने मजदूरों की मदद से दबोच लिया, धुनाई लगाने के बाद मुखानी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ में चोर ने अपना नाम दीपू कश्यप उर्फ अमर पुत्र राकेश कश्यप निवासी शिव शक्ति बिहार, लालडांठ बताया है। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने चोर के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440