समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर मोबाइल फोन उड़ाने वाले नाबालिग चोर को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार 25 सितम्बर को गफूरबस्ती निवासी बिलकिस अंसारी के घर से चोरों ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की गई। इस बीच मुखबिर की सूचना पर एक नाबालिग चोर को दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



