घर के बाहर खड़े ट्रक से चोरों ने उड़ाया बैटरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में चोरों के हौंसले इस कद्र बुलंद है कि वह घर के बाहर खड़े ट्रक से चोरी करने में भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पुलिस के पास आया जिसमें पीड़ित ने घर के बाहर ट्रक से अज्ञात चोरों द्वारा बैटरा चोरी कर चंपत हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरिपुर पूर्णानंद तीनपानी निवासी मनोज तिवारी द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसने अपना ट्रक संख्या यूके 04सीबी-5836 बीती शाम घर के बाहर खड़ा किया था, लेकिन देर रात आहट होने पर जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि दो चोर उनके ट्रक से बैटरा चोरी कर रहे हैं। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया यह देख बैटरा चोरी कर रहे जब तक वह अपने ट्रक के पास पहुंचते तब तक चोर अपनी बाइक संख्या यूके 04एन-9714 पर बैटरा रख फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440