ईलाज कराने गये युवक के घर का ताला तोड़ चोरों ने रखे सामान पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ईलाज कराने गये युवक के घर का ताला तोड़ चोरों ने एलईडी टीवी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। युवक के द्वारा सौंपी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में जयदेव पुर, हरिपुर नायक निवासी मुकेश सिंह पुत्र दुर्गा सिंह ने कहा है कि वह बीती 9 अगस्त को अपना ईलाज कराने के लिए बाहर गया हुआ था। जब 10 अगस्त को वापस लौटा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। साथ ही कमरे में रखी एलईडी टीवी के अलावा जरूरी कागजात गायब थे। उसने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज 8 जिलों में बारिश, 5 जिलों में बर्फबारी के आसार, 19 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440