समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस में पीड़ित महिला ने ससुरालियों पर गर्भपात कराने व कार नहीं लाने पर घर ना आने की धमकी दी। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंप पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इंद्रानगर निवासी महिला द्वारा वनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि उसका विवाह 3 नवंबर 2019 को मुस्लिम रीति के साथ फिलहाल बरेली के फरीदपुर में रहने वाले मो. रफी से हुआ था। उस वक्त रफी का परिवार हल्द्वानी में ही रहा करता था। विवाह में उसके माता-पिता अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था, लेकिन इससे उसके पति मो. रफी, सास खातून, ससुर मो. नबी व बरेली में ब्याही गई ननद फरजाना तथा हल्द्वानी के वनभूलपुरा में रहने वाली रुखसाना संतुष्ट नहीं थे। वे उसे दहेज में मोटर साइकिल के बजाए कार देने की मांग करते। वे उस पर दवाब बनाते कि अपने पिता को बोल कर स्वीफ्ट कार देने के लिए कहे। इस बात को लेकर विवाद जब ज्यादा बढ़ा तो पंचायत भी हुई। पंचायत में उसके ससुरालियों ने आश्वासन दिया कि वे आगे से दहेज की मांग नहीं करेंगे। इसके बाद वह अपनी ससुराल चली गई।
जब वह ससुराल में रह रही थी इसी दौरान उसकी ननद रूखसाना का बेटा कासिम उस पर गंदी नजर रखने लगा और कई बार कह चुका था कि वह उसे बहुत अच्छी लगती है। एक दिन उसने मुझे कमरे मे अकेला देखा तो मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब पीड़िता ने इस बात की शिकायत अपने पति से की तो उसने उसकी बात पर यकीन नहीं किया साथ ही सास से शिकायत करने पर भी सास ने कासिम को क्लीन चिट दे दी। इसके बाद तो कासिम उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब भी डालने लगा।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति दवाई खाकर उसके साथ बहशियाना व्यवहार करता था। जब वह गर्भवती हुई तो उसके पति, सास व ननद ने गर्भपात के लिए उस पर दवाब बनाना शुरू कर दिया। 22 नवंबर 2021 को पति, मेरी सास एवं ससुर ने उसके साथ मारपीट की और उसे किराये की कार लेकर हल्द्वानी आ गए जाते वक्त उन्होंने उसके पिता से कहा कि हमें तब तक बच्चा नही चाहिये जब तक तुम कार का इन्तजाम करके हमें नहीं दोगे। जब तुम कार का इन्तेजाम कर लो तो हमे बता देना हम इसे आकर ले जायेगे अगर तुमने इसका गर्भपात नही कराया तथा कार का इन्तेजाम नही किया तो इसे हमारे घर मत भेजना, वर्ना हम इसे मार डालेंगे। इसके बाद से लेकर अब तक न तो पति और न ही ससुरालियों ने उसकी कोई खबर ली। उक्त मामले को लेकर वह पुलिस हेल्प लाइन में गई तो जहां पर पुलिस द्वारा उसके पति को बुलाया तो उसने वहां भी पुलिस को आश्वासन दे दिया कि वह उसे घर ले जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सभी निराशा हाथ लगने पर पीड़िता ने पुलिस में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देना ही उचित समझा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















