दीवार गिरते ही उजड़ गया पूरा परिवार! उत्तरकाशी हादसे में माँ-बाप और दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में मातम

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गज्जर बस्ती में शुक्रवार देर रात एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई।

घटना रात लगभग दो बजे की है, जब गुलाम हुसैन (26), उसकी पत्नी रुकमा खातून (23), तीन साल का बेटा आबिद और 10 महीने की मासूम बेटी सलमा गहरी नींद में थे। अचानक उनके कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई और पूरा परिवार मलबे में दब गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाई अलर्ट! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, एक दिन पहले सीएम धामी करेंगे निरीक्षण

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस-प्रशासन को जानकारी दी। तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
हालांकि चारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: द्वितीय दिन - माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा से होगी, जानिए पूजन विधि, महत्म और मंत्र

इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तरकाशी के ओडाटा गांव में दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440