महिला ने सोते हुए पति की धारदार हथियार से की हत्या और खुद भी फंदे पर लटकर दी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर जिले में एक रूह को कंपा देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने अपने सोते हुए पति को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फंदे में लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

दिल को दहला देने वाली ये वारदात रुद्रपुर के रंपुरा वार्ड नंबर 22 गुरुद्वारे वाली गली में हुई है। यहां 33 वर्षीय सुनील दिवाकर अपनी 28 वर्षीय पत्नी गीता दिवाकर के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात सुनील और गीता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। बाद में सुनील चटाई लेकर छत पर जाकर सो गया। देर रात गीता ने धारदार हथियार से सोते हुए सुनील की गले में वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बाद में गीता ने भी नीचे कमरे में जाकर पंखे पर फंदा डाल कर फांसी लगा ली और मौत को गले लगा लिया। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले में अभी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440