खरीददारी कर रहे व्यक्ति का युवक ने उड़ाया फोन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दुकान में सामान की खरीददारी कर रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन युवक ले उड़ा। पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस को तहरीर सौंप कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

धर्मेंद्र कुमार पुत्र होरी लाल निवासी हिम्मत नगर पीलीभीत ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह बीते दिवस कुसुमखेड़ा क्षेत्र के नारायण नगर स्थित एक दुकान से सामान खरीद रहा था इसी दौरान एक युवक दुकान में आकर उसका फोन उड़ा लिया और मौका पाकर फरार हो गया। पीड़ित को आभास होने पर उसने पुलिस की शरण में जाना उचित समझा और तहरीर सौंप पुलिस से मोबाइल बरामदगी की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440