युवक ने फंदे में झूलकर लगाया मौत को गले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शिवालिक विहार बिठौरिया नंबर एक निवासी 26 वर्षीय सोमवीर पुत्र वासुदेव बीती रात अपने कमरे में जाकर सो गया। बताया जाता है कि इस बीच उसकी पत्नी दूसरे कमरे में जाकर सो गई। जब प्रातः सोमवीर काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवारजन उसे जगाने पहुंचे। जब परिवारजनों ने अंदर जाकर देखा तो सोमवीर का शव साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से लटक रहा था। इसकी सूचना परिवारजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने शव फंदे से उतारा और मौका मुआयना किया। बताया जाता है कि मृतक का चार माह पूर्व ही विवाह हुआ था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवीर ने बदायूं निवासी सुरेश से कुछ समय पूर्व दो हजार रूपये उधार लिये थे। सुरेश उस पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहा था। इस पर सोमवीर ने बीती शाम अपने भाई निरंजन से पैसे मांगे, लेकिन उसने सोमवीर को कुछ दिन में पैसे देने की बात कही। इसके बाद वह कमरे में चला गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में सनसनी! नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका से इलाके में हड़कंप

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440