The young man had to roam around with an illegal gun, reached behind the bars of the jail
समाचार सच, रामनगर/हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर अपराधों की रोकथाम/शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारी को सायंकालीन गश्त/चेकिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। और इसी क्रम में रामनगर क्षेत्र अंतर्गत अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर द्वारा भी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान किए जाने हेतु बताया गया है।
रोजाना की भांति चौकी प्रभारी ढेला विजयपाल सिंह के नेतृत्व में का0 अय्यूब हुसैन के साथ सायंकालीन गश्त/चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को गोपनीय सूचना मिली कि रामनगर क्षेत्र अंतर्गत सावल्दे पुल के नीचे एक व्यक्ति अपनी कमर पर तमंचा लटका कर घूम रहा है जो किसी प्रकार की अप्रिय घटना कारित कर सकता है। सूचना पाकर चौकी पुलिस टीम द्वारा तत्काल सावल्दे पुल के आसपास घेराबंदी करते हुए संदिग्ध को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 32 बोर के अवैध तमंचे के अंदर 02 जिदा कारतूस बरामद हुए।
सख्ती से पूछताछ करने पर गिरफ्तार युवक हिमांशु रावत उर्फ मकाउ पुत्र रतन सिह रावत निवासी बसन्त बिहार चोरपानी ने बताया कि वह दिखावे के लिए कमर पर मॉडिफाईड अवैध तमंचा लगा कर घूमता है। पुलिस टीम द्वारा उसे बताया गया कि अवैध तमंचा रखना कानूनन दृष्टि से अपराध है जिसे तत्काल मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धारा मामला दर्ज किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















