वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नन्हें छात्रों ने बैसाखी पर जाना सिख धर्म का आध्यात्मिक महत्व

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बैसाखी के पावन अवसर पर वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्री-नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक भ्रमण का आयोजन किया। इस आयोजन के तहत बच्चों को नगर के मुख्य बाजार स्थित चार साहिबजादे गुरुद्वारा, कालाढूंगी रोड ले जाया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें भारतीय संस्कृति, धर्मों की विविधता एवं सर्वधर्म समभाव के महत्व से परिचित कराना था।

गुरुद्वारा परिसर में पहुँचने पर छोटे बच्चों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य ग्रंथी जी ने सिख धर्म के इतिहास, गुरु परंपरा और चार साहिबजादों के बलिदान की प्रेरक कथाएँ सरल भाषा में बच्चों को सुनाईं। उन्होंने समझाया कि गुरुद्वारा केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण, समानता और भाईचारे का जीवंत प्रतीक है।

यह भी पढ़ें -   गायब उपनल कर्मी दयाल की रहस्यमयी मौत: किलबरी गेस्ट हाउस में मिला शव

बच्चों ने इस अनुभव में उत्साहपूर्वक भाग लिया और धार्मिक मूल्यों को आत्मसात करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य ग्रंथी जी ने सभी बच्चों को कढ़ा प्रसाद वितरित किया और स्कूल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सर्वधर्म समभाव की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

यह भी पढ़ें -   CM धामी का ‘बचपन का सपना’ पूरा: खटीमा में 7.15 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन, सैनिकों को बड़ी सौगात

इस आध्यात्मिक भ्रमण में संबंधित कक्षाओं के शिक्षकगण एवं विद्यालय के तृतीय श्रेणी कर्मचारी भी बच्चों के साथ उपस्थित रहे, जिन्होंने उनकी देखरेख में सक्रिय भूमिका निभाई। स्कूल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही, ताकि विद्यार्थियों के नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास को मजबूती मिल सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440