समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस को चोरी की झूठी सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस एक्ट में चालान काटा। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार एक युवक द्वारा डायल 112 के माध्यम से बिठौरिया नं-2 निवासी हेमंत रावत पुत्र नर सिंह ने यह सूचना दी कि उसके भाई महेंद्र रावत ने उसके घर में चोरी कर ली है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन प्रारम्भ की तो शुरू की तो आरोप लगाने वाले व्यक्ति का झूठ सामने आया। पुलिस ने छानबीन में पाया कि दोनों भाईयों में झगड़ा हुआ था जिसकी हेमंत ने पुलिस को चोरी की झूठी सूचना दे दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










