उत्तर प्रदेश से नशे के इंजेक्शन लाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ व नशखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत नशे के इंजेक्शनों के साथ पुलिस ने एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मुरादाबाद से नशे के इंजेक्शन खरीद कर लाया था।
बनभूलपुरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी क्रम में वह इंद्रा नगर ठोकर के पास चैकिंग के दौरान रेलवे पटरी की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उसकी एक न चली पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके हाथ से मिली पन्नी की जब तलाशी ली गई तो उसमें नशे के 40 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो. सद्दाम पुत्र मो. युसूफ नई बस्ती इंद्रा नगर बताया। उसने बताया कि वह नशे के इंजेक्शनों की खेप मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से आगे मछली बाजार के पास से रहने वाले बंटी सैनी नामक व्यक्ति से खरीद कर लाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस आरोपी का इतिहास में खंगालने में जुट गई है। पुलिस टीम में एसआई मनोज यादव, कां. मुन्ना सिंह, कां. हरिकृष्ण मिश्रा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस छापे में दो युवक व एक महिला गिरफ्तार, युवती मुक्त

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440