समाचार सच, हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कालेज में धावा बोलने वाले दो चोरों को पुलिस ने चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। ज्ञात हो कि विगत 24 जून को कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चोरों ने धावा बोल दिया था। चोर दोमंजिले भवन की खिड़की तोड़कर प्रधानाचार्य के कक्ष में घुसे और वहां रखी सिलाई मशीन तथा बर्तन ले उड़े। इस मामले में प्रधानाचार्य देवकी आर्या की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। इधर देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो चोर चोरी का माल बेचने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। दोनों के पास से स्कूल से चोरी गया माल भी बरामद कर लिया गया। पकड़े गये चोरों ने पुलिस को अपने नाम नीरज मौर्या पुत्र गंगा राम मौर्या निवासी बाजार वाली मुंडिया, बहेड़ी व हाल निवासी मोटाहल्दू तथा सचिन बिष्ट पुत्र ललित मोहन बिष्ट निवासी तीनपानी बताये हैं। पुलिस ने दोनों को कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










